रिद्धिमा कपूर ने रणबीर कपूर को लेकर किया मजेदार खुलासा, बताया कैसे एक्टर उनका सामान निकाल कर गर्लफ्रेंड को देते थे

    Loading

    मुंबई: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के द कपिल शर्मा शो के आगामी वीकेंड के एपिसोड्स में शनिवार को शेरशाह के कलाकारों – कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, और रविवार को बॉलीवुड की स्वीटहार्ट नीतू कपूर (Neetu kapoor) और बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) साहनी का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान, जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी फिल्म से जुड़े कुछ अनुभव बताए और इसकी सफलता को एंजॉय किया। 

    वहीं दूसरी ओर नीतू कपूर पूरा समय अपनी बेटी रिद्धिमा के साथ हंसती नजर आएंगी। इस दौरान उन्होंने कुछ पुरानी यादें और अनमोल पल भी ताजा किए। सबसे दिलचस्प बात यह है कि नीतू कपूर अपने साथ रिद्धिमा की मौजूदगी को लेकर बहुत खुश नजर आ रही थीं। ऐसे में रिद्धिमा कपूर ने शो में खुलासा किया कि रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) उनके कपड़े चुराकर अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया करते थे। जिससे ये साफ़ हो रहा है कि रिद्धिमा रणबीर के और भी कई किस्से का खुलासे करने वाली हैं।  

    हाल ही कपिल शर्मा शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कपिल शर्मा ने रिद्धिमा कपूर से पूछा कि क्या यह सच है कि जब आप लंदन में पढ़ा करती थीं और उनके भाई बिना बताई उनकी चीजें अपनी गर्लफ्रेंड को दिया करते थे। ये सवाल सुनते है रिद्धिमा और नीतू जोरो से हंसने लगते है। फिर रिद्धिमा धीरे से बोलती है, ‘हां ये बात सच है, मैं उस वक्त लंदन में पढ़ाई करती थीं। लेकिन जब में वापस घर आई तो एक दिन उसकी एक दोस्त मेरे घर मुझसे मिलने आई थी। 

    तभी नीतू बीच में टोकती हैं गर्लफ्रेंड। जिसके बाद लोगों के हंसी का ठिकाना ही नहीं रहता है। और फिर रिद्धिमा आगे बताती हैं, मैंने नोटिस किया कि उसने जो टॉप पहना है वह बिल्कुल मेरी तरह है। और जैसे मैंने उसका टॉप देखा मैंने बोला ये मुझे नहीं मिल रहा था। बाद में पता चला कि वो मेरी चीजें निकालकर उसको गिफ्ट कर रहा था।

    जिसके बाद नीतू कपूर कपूर बताती हैं, कि मैंने कभी अपने बच्चे को पैसे नहीं दिए थे। में सिर्फ उतना ही पैसे देती थी जितने की जरूरत होती थी। मैंने कभी उन्हें बिगाड़ने के लिए पॉकेट मनी नहीं दी।