रिद्धिमा कपूर का खुलासा, बताया उनकी बेटी समारा इस वजह से रणबीर कपूर का नंबर करना चाहती थीं लीक

    Loading

    मुंबई: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) के एक एपिसोड्स में शेरशाह के कलाकारों – कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, और रविवार को बॉलीवुड की स्वीटहार्ट नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी का स्वागत किया गया था। इस दौरान, जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी फिल्म से जुड़े कुछ अनुभव बताए और इसकी सफलता को एंजॉय किया। 

    वहीं दूसरी ओर नीतू कपूर पूरा समय अपनी बेटी रिद्धिमा के साथ हंसती नजर आएंगी। इस दौरान उन्होंने कुछ पुरानी यादें और अनमोल पल भी ताजा किए। सबसे दिलचस्प बात यह है कि नीतू कपूर अपने साथ रिद्धिमा की मौजूदगी को लेकर बहुत खुश नजर आ रही थीं। ऐसे में रिद्धिमा कपूर ने शो में कई खुलासा किया था। साथ ही शो के दौरान, रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी बेटी समारा को लेकर भी एक मजेदार खुलासा किया. उन्होंने बताया कि समारा एक समय पर अपने मामा रणबीर कपूर का फोन नंबर अपने स्कूल की सभी लड़कियों को लीक करना चाहती थीं। 

    दरअसल शो के दौरान जब कपिल शर्मा ने रिद्धिमा से पूछा की क्या कभी उनकी दोस्त ने उनसे रणबीर कपूर का नंबर मांगा है। तो रिद्धिमा ने जवाब में कहा मेरी दोस्त ने तो नहीं लेकिन हां मेरी बेटी समारा स्कूल का इलेक्शन जीतने के लिए सभी लड़कियों को रणबीर का नंबर लीक करना चाहती थी। रिद्धिमा ने कहा- ‘दोस्तों ने तो नहीं लेकिन बेटी ने कहा था। बेटी स्कूल में कैप्टन बनना चाहती थी। बोलती है ‘रणबीर का नंबर लीक करवा दूं गर्ल्स में?’ मुझे वोट्स मिल जाएंगे।’

    आपको बता दें रिद्धिमा ने कपिल शर्मा शो में ये भी खुलासा किया था। रणबीर उनके कपड़े चुराकर अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया करते थे। उन्होंने कहा था- ‘हां ये बात सच है, मैं उस वक्त लंदन में पढ़ाई करती थीं। लेकिन जब में वापस घर आई तो एक दिन उसकी एक दोस्त मेरे घर मुझसे मिलने आई थी। तभी नीतू बीच में टोकती हैं गर्लफ्रेंड। जिसके बाद लोगों के हंसी का ठिकाना ही नहीं रहता है। और फिर रिद्धिमा आगे बताती हैं, मैंने नोटिस किया कि उसने जो टॉप पहना है वह बिल्कुल मेरी तरह है। और जैसे मैंने उसका टॉप देखा मैंने बोला ये मुझे नहीं मिल रहा था। बाद में पता चला कि वो मेरी चीजें निकालकर उसको गिफ्ट कर रहा था।