Happy Birthday Riteish Deshmukh
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) इन दिनों अपनी अपकमिंग मराठी फिल्म ‘वेड’ (Ved) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म से जेनेलिया डिसूजा ने मराठी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस अपना डेब्यू किया है। जबकि इस फिल्म के निर्देशन की कुर्सी को रितेश देशमुख ने संभाली है। उनकी ये फिल्म 30 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    एक्टर रितेश देशमुख का आज 44वां जन्मदिन हैं। उनका जन्म 17 दिसंबर 1978 को लातूर में हुआ था। रितेश देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे हैं। रितेश देशमुख मुंबई के कमला रहेजा कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर से आर्किटेक्चर की डिग्री हासिल किए हैं। इसके साथ ही वो एक आर्किटेक्चरल और इंटीरियर डिजाइनिंग फर्म के मालिक भी हैं। रितेश देशमुख ने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mumbai Film Company (@mumbaifilmcompany)

    जिसके बाद वो फिल्म ‘मस्ती’, ‘क्या कूल हैं हम’, ‘ब्लफमास्टर’, ‘मालामाल वीकली’, ‘हे बेबी’, ‘धमाल’, ‘हाउसफुल’, ‘डबल धमाल’, ‘हाउसफुल 2’, ‘क्या सुपर कूल हैं हम’, ‘ग्रैंड मस्ती’, ‘हाउसफुल 3’, ‘टोटल धमाल’, ‘हाउसफुल 4’ और ‘बागी 3’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्में शामिल है। वो मराठी सिनेमा में फिल्म ‘बालक-पालक’ के निर्माता के  रूप में शुरुआत की। उन्होंने 2013 में मुंबई फिल्म कंपनी नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया था।

    जिसके बाद साल 2014 में एक्शन मराठी फिल्म ‘लय भारी’ से मराठी फिल्म अभिनय की शुरुआत किया था। रितेश देशमुख ने 3 फरवरी 2012 को मराठी रीति-रिवाज से एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा से शादी की। जिनसे उनके 2 बच्चे हैं। बता दें कि रितेश देशमुख आखिरी बार फिल्म ‘मिस्टर मम्मी’ में पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ नजर आए थे। वो अपकमिंग फिल्म ‘100 परसेंट’ में भी नजर आएंगे।