
बीती रात भी ठीक 12 बजे केक काटकर सलमान खान ने जन्मदिन का जश्न मनाया। इसके साथ वो मीडिया से भी रूबरू हुए और सभी की शुक्रिया करते हुए मुलाकात की।
Happy Birthday Salman Khan: बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान (Salman Khan) आज 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन को सेलिब्रेशन करने के लिए सल्लू मियां ने पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस पर परिवार और करीबी दोस्तों के लिए शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होते दिखाई दिए। बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान हर साल बेहद शानदार तरीके से अपने बर्थडे का जश्न मनाते हैं।
बीती रात भी ठीक 12 बजे केक काटकर सलमान खान ने जन्मदिन का जश्न मनाया। इसके साथ वो मीडिया से भी रूबरू हुए और सभी की शुक्रिया करते हुए मुलाकात की। सलमान खान के बर्थडे की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। सल्लू मियां के फैंस सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआएं भी कर रहे हैं। इस दौरान सलमान खान हल्के नीले रंग की शर्ट और ब्लू जींस पहने दिखाई दिए। वो हम मीडिया के सामने आए तब उनके चेहरे पर मास्क लगता था लेकिन केक काटते वक्त मास्क निकाल दिया।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
बॉलीवुड के सुपरस्टार होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर सल्लू मियां कि फैन फॉलोइंग इंडस्ट्री के बाकी सब स्टार्स से कहीं ज्यादा हैं। उनके फैंस उनकी फिल्मों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बता दें, सलमान खान 55 साल के हो गए है लेकिन अभी भी वो काफी हैंडसम लगते हैं। लाखों लड़कियां अभी भी उनकी दीवानी है और यूथ उनको आज भी ‘भाई’ कह कर बुलाते हैं।