Salman Khan
Salman Khan

    Loading

    मुंबई: देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। कोरोना की वजह से इस वक़्त पूरा देश परेशान है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूरी दुनिया संघर्ष कर रही है। ऐसे में नेता हो या अभिनेता कोई भी कोरोना के कहर से नहीं बच पा रहा है। रोजाना किसी न किसी एक्टर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही है। ऐसे में लोगों को वैक्सीन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। बॉलिवुड सिलेब्स लोगों की हर तरह से मदद करने की कोशिश में हैं। सेलेब्स दवा, ऑक्सीजन, भोजन आदि से मदद कर रहे हैं। सोनू सूद(Sonu Sood) आज भी लोगों की मदद करने में लगातार लगे हुए हैं। सलमान खान (Salman Khan) भी लोगों की मदद करने में लगातार लगे हुए हैं। 

    अब सलमान फिर सिने वर्कर्स के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं। उन्होंने वर्कर्स के अकाउंट में 1500 रुपये ट्रांसफर किए हैं। दरअसल, सलमान पिछले लॉकडाउन से जरूरतमंद लोगों की मदद करने में लगे हैं। सलमान खान ने सिने वर्कर्स के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर अपना वादा निभाया।

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने वर्कर्स के प्रेजिडेंट बीएन तिवारी ने कहा, ‘सलमान खान, बॉलीवुड के बड़े दिल वाले एक्टर हैं जो हमेशा मदद के लिए आगे रहते हैं जब भी उनकी जरूरत रहती है।’उन्होंने बताया कि सलमान ने पहले लॉकडाउन में भी उनके मेंबर्स की मदद की थी और हम हमेशा उनके आभारी रहेंगे। तिवारी ने ये भी कहा कि वह भविष्य में भी वर्कर्स की मदद करने के लिए आगे रहेंगे। पिछले साल सलमान ने वर्कर्स के अकाउंट में 3000 रुपये ट्रांसफर किए थे।

    आपको बता दें सलमान 2 फिल्मों में नजर आने वाले हैं जिसमें अंतिम: द फाइनल ट्रुथ और टाइगर 3 शामिल हैं। अंतिम में सलमान के साथ उनके जीजा आयुष शर्मा हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म में आयुष का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है।