‘टाइगर 3’ की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौटे सलमान खान, एयरपोर्ट पर कैटरीना कैफ-इमरान हाशमी भी आए नजर

    Loading

    मुंबई: सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को लेकर चर्चा में बने हुए है। कोरोना महामारी के कारण मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग कुछ समय के लिए पोस्टपोन कर दी थी लेकिन पिछले दिनों एक बार फिर स्टारकास्ट ने जोरों शोरो से  ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) की शूटिंग शुरू कर दी थी। कलाकार दिल्ली में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। लेकिन अब  ‘टाइगर 3’ की टीम दिल्ली से मुंबई लौट आ गए हैं। 

     सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुंबई एयरपोर्ट देखा। मुंबई हवाई अड्डे पर कैटरीना जहां पिंक कलर के स्वेटसूट में दिखाई दी वहीं सलमान के लुक देखने लायक था। अभिनेता इस दौरान प्लेन टी और डेनिम में काफी डैशिंग लग रहे थे। सलमान ने ब्लैक टोपी भी पहन रखी थी। इन दोनों के साथ को-स्टार इमरान भी थे। उन्होंने जींस और स्नीकर्स के साथ ज़िपर पहन रखा था।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by katrinamyheart🫀 (@katrinau2022)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by SalmanicArman Khan (@beingsalmanic_armankhan2712)

    वर्क फ्रंट की बात करें तो, ‘टाइगर 3’ के अलावा सलमान बहुत जल्द जैकलीन फर्नांडीज के साथ ‘किक 2’ और पूजा हेगड़े के साथ ‘कभी ईद कभी दीवाली’ दिखाई देंगे। साथ ही अभिनेता ‘बजरंगी भाईजान’ का सीक्वल भी है। वहीं कैटरीना कैफ के अभिनेता ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ ‘फोन भूत’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ का भी वह हिस्सा होगी, जिसमें आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा जोनास भी हैं। कैटरीना कैफ आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में नजर आई थी। वह अगली बार ‘मेरी क्रिसमस’ में नजर आएंगी।