Photo: Colors Instagram
Photo: Colors Instagram

    Loading

    मुंबई: बिग बॉस 15 वें सीजन की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है। इस सीजन में भी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान होस्टिंग करने वाले हैं। ये विवादित रियलिटी जल्द ही दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए आ रहा है। ऐसे में फैंस की उत्सुकता भी काफी बढ़ने लगी है। सोशल मीडिया पर भी इस शो के लिए एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। आज बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर नाईट में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी नजर आने वाले हैं। 

    अब शो चालू होने में कुछ ही घंटे बचे हैं। मेकर्स लगातार सुबह से अलग अलग प्रोमो शेयर कर रहे है। ऐसे में अब मेकर्स ने एक नया प्रोमो शेयर किया है। इस नए प्रोमो में बिग बॉस के सेट पर सलमान खान के साथ रणवीर सिंह भी नजर आ रहे है। वीडियो में जब सलमान खान सेट पर आते है तब रणवीर सिंह को देखा तो हैरान हो जाते है। उस के बाद वीडियो में रणवीर सलमान खान को बताता है की वे कलर्स पर एक क्विज शो होस्ट कर रहे हैं। तब सलमान खान मस्ती में रणबीर कपूर को बोलते हैं ‘ये दोनों साथ-साथ में चलेंगे? कलर्स की तो निकल पड़ी। इस के जवाब में रणवीर कहते है- ‘हां सर’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    ये वीडियो कलर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- ‘जब इंडिया के दो सुपरस्टार्स आएंगे एक ही मंच पर तो ग्रैंड प्रीमियर की रात बन जाएगी और भी खास! देखिए बिग बॉस 15 का ग्रैंड प्रीमियर, आज रात .30 और सोमवार से शुक्रवार 10.30 बजे सिर्फ कलर्स पर। 

    गौरतलब है कि बिग बॉस को लेकर फैंस में जबर्दस्त क्रेज देखने को मिलता हैं। इस बीर शो की थीम जंगल रखी गई हैं। जिसमें कंटेस्टेंट की राह को मुश्किल कर दिया है। बिग बॉस के घर में प्रवेश करने से पहले कंटेस्टेट कड़ी परीक्षाओं से होकर गुजरना होगा। शो में अब तक आसिम रियाज के भाई उमर रियाज, प्रतीक सहजपाल, करण कुन्द्रा और सिंबा नागपाल का नाम ही कन्फर्म हुए है।