सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम; का नया सॉन्ग ‘Koi Toh Aayega’ हुआ आउट, दबंग अंदाज में नजर आए भाईजान

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ (Antim: The Final Truth) के प्रमोशन में बिजी है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म का ट्रेलर सलमान खान के फैंस को बहुत पसंद आ रहा हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ आयुष शर्मा भी लीड में हैं। इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे हैं। साईं मांजरेकर और प्रज्ञा जायसवाल भी लीड रोल में हैं। 

    ऐसे में अब इस फिल्म का नया गाना  ‘कोई तो आएगा’ (Koi Toh Aayega ) रिलीज हो गया है। फिल्म का ये गाना सलमान खान पर फिल्माया गया है। सलमान खान ने खुद इस गाने को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस गाने में सलमान अपने  दबंग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इस सॉन्ग में सलमान खान एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान का ये एक्शन से भरा अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस सॉन्ग में सलमान खान भांगड़ा करते हुई भी नजर आ रहे हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    आयुष शर्मा इस फिल्‍म में गैंगस्टर के किरदार में नज़र आ रहे हैं। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स हैं। पिछले साल दिसंबर में सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पेज से इस फिल्म का टीजर शेयर किया था। इस टीजर में सलमान के साथ-साथ आयुष शर्मा भी बदले-बदले नजर आए थे। एक तरफ जहां सलमान खान एक सरदार के गेटअप में हैं, तो वहीं दूसरी ओर आयुष का ट्रांसफॉर्मेशन भी लाजवाब था। इस फिल्म के लिए आयुष ने गजब की बॉडी बनाई है, जिसे देखकर आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। यह मूवी 2018 में रिलीज की गई मराठी फिल्म मुलशी पैटर्न पर आधारित है। 

    वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान के पास इसके अलावा इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 है। उनके पास किक 2 और कभी ईद, कभी दीवाली जैसी बड़ी फिल्में भी हैं।