सामंथा रुथ प्रभु ने रोक दी ‘खुशी’ की शूटिंग, इलाज के लिए रवाना हुई अमेरिका

    Loading

    मुंबई: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) का फैंस के बीच खासा क्रेज है। अभिनेत्री बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच सामंथा पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया से दूर हैं। यह पता चला है कि सामंथा की सेहत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं हैं और एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।

    तबियत बिगड़ने के बाद सामंथा ने शूटिंग से कुछ दिनों तक का ब्रेक लिया है और वो इलाज के लिए अमेरिका चली गई हैं। वह ‘पॉलीमॉर्फस लाइट इरप्शन’ से पीड़ित हैं। यह रोग त्वचा से संबंधित होता है। यह रोग त्वचा पर सीधे सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने से होता है। इस वजह से सामंथा किसी भी पब्लिक इवेंट में हिस्सा नहीं लेती रही हैं। बता दें, आमतौर पर जिन लोगों को धूप में चलने की आदत नहीं होती है, उन्हें सीधे धूप में निकलने के बाद खुजली होने लगती है। इस खुजली के कारण त्वचा पर धब्बे पड़ जाते हैं। निशान के साथ-साथ व्यक्ति को दर्द भी होता है। सलमान खान भी इस बीमारी से पीड़ित थे और इलाज के लिए अमेरिका गए थे। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

    सामंथा बहुत जल्द फिल्म ‘खुशी’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह विजय देवरकोंडा के अपोजिट नजर आएंगी। लेकिन फिलहाल समांथा ने इस शूटिंग से ब्रेक ले लिया है। ऐसे में उनके फैंस इस वक्त काफी परेशान हैं।