संध्या मुखोपाध्याय के स्वास्थ्य में सुधार, हृदय संबंधी बीमारी का चल रहा इलाज

    Loading

    मुंबई : कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण (Infection) और हृदय संबंधी रोगों (Cardiovascular Diseases) का उपचार (Treatment) करा रहीं मशहूर (Famous) गायिका (Singer) संध्या मुखोपाध्याय (Sandhya Mukhopadhyay) के स्वास्थ्य में सुधार आया है। अब उनकी स्थिति स्थिर है। अस्पताल के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। करीब 90 वर्ष की आयु वाली गायिका एक निजी अस्पताल में कोविड पृथकवास चैम्बर में डॉक्टरों की निरंतर निगरानी में है।

    उन्हें वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद गुरुवार की शाम को सरकार एसएसकेएम अस्पताल से निजी अस्पताल में लाया गया था। अस्पताल में एक बयान में कहा, ‘उनके कई अंग काम नहीं कर रहे हैं तथा जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर है। उनकी स्थिति स्थिर है और वह फिलहाल सचेत और सतर्क है। उनका रक्तचाप सहारे से बनाये रखा जा रहा है और दो लीटर ऑक्सीजन से संतृप्ति स्तर रखा जा रहा है। संध्या मुखोपाध्याय को फिलहाल बुखार नहीं है।’ अस्पताल ने कहा कि वह सामान्य ढंग से खाना खा पा रही है।

    उन्हें राइल्स ट्यूब से पोषण प्रदान किया जा रहा है

    लेकिन, उन्हें राइल्स ट्यूब से पोषण भी प्रदान किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संध्या मुखोपाध्याय के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए गुरुवार दोपहर को अस्पताल आयी थी। संध्या मुखोपाध्याय ने मंगलवार को पद्म श्री सम्मान लेने से इनकार कर दिया था। इस संबंध में उनसे केंद्र सरकार के अधिकारियों ने उनकी सहमति के लिए संपर्क किया था। मशहूर गायिका ने एस डी बर्मन, अनिल विश्वास, मदन मोहन ,रोशन और सलिल चौधरी जैसे महान संगीत निर्देशकों के साथ काम किया है। (एजेंसी)