Sanjay Dutt
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार (Superstar) संजय दत्त (Sanjay Dutt) अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ में भी काफी एक्टिव रहते है। वो ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने परिवार वालों के साथ बिताते है। आज अभिनेता के जुड़वां बच्चों शाहरान दत्त और इकरा दत्त का बर्थडे है। इस मौके पर अभिनेता ने अपने बच्चों को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने इस खास मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बच्चों के नाम एक पोस्ट भी शेयर किया है।

    जिसमें उन्होंने बच्चों को भगवान का दिया हुआ आशीर्वाद बताया है। उनका ये पोस्ट अब लोगों के दिलों को जीत रहा है। एक्टर संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बच्चों की एक कोलाज तस्वीर शेयर किया है। जिसमें वो भी अपने बच्चों के साथ नजर आ रहे है। उन्होंने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘शाहरान दत्त और इकरा दत्त के लिए, आपको हर साल बड़े होते और और भी अद्भुत व्यक्ति बनते देखना सबसे बड़ी खुशियों और सबसे अच्छे उपहारों में से एक है। जो जीवन मेरे दिल में ला सकता है। मेरे ईश्वर प्रदत्त आशीर्वाद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

    संजय दत्त के इस पोस्ट पर अब फैंस से लेकर सेलेब्स तक बच्चों के जन्मदिन की बधाईयां दे रहे है। बता दें कि शाहरान दत्त और इकरा दत्त का भी पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट है। उनके इंस्टाग्राम पर फैंस की तगड़ी फैंस फॉलोइंग भी है। गौरतलब है कि संजय दत्त आखिरी बार साउथ फिल्म ‘केजीएफ’ में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो साउथ की और फिल्मों में काम करना चाहते है। वो फिल्म ‘केडी – द डेविल’ में काम कर रहे है।