पुणे: फिल्म, टेलीविजन और रंगमंच के वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने कहा कि गोखले (82) को कुछ दिनों पहले दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अभी उनका इलाज चल रहा है।
विक्रम गोखले की स्थिति है चिंताजनक
मशहूर एक्टर विक्रम गोखले का बीते छह नवंबर अस्पताल में आना-जाना लगा हुआ था। एबीपी न्यूज़ के अनुसार, कल उनकी (विक्रम गोखले) हालत एकदम से चिंताजनक हो गई है। सूत्र के अनुसार, वह लीवर से जुड़ी एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और शरीर के अन्य अंग भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।
Veteran actor Vikram Gokhale was admitted to Pune’s Deenanath Mangeshkar Hospital a few days back. His condition remains critical
(File pic) pic.twitter.com/VparQPEdb9
— ANI (@ANI) November 23, 2022
हालांकि, डॉक्टरों ने और जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि गोखले का परिवार उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देगा। गोखले ने कई मराठी और हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी फिल्मों में 1990 की अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘अग्निपथ’ और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत ‘हम दिल दे चुके सनम’ भी शामिल हैं।