Shabana-Javed Wedding Anniversary
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की दिग्गज (Veteran) एक्ट्रेस (Actress) शबाना आजमी (Shabana Azmi) और मशहूर लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) की आज 38वीं वेडिंग एनिवर्सरी है। साल 1984 में आज ही के दिन ये जोड़ी शादी के बंधन में बंधे थे। आज अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर एक्ट्रेस शबाना आजमी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर केक की तस्वीर शेयर करते हुए पति जावेद अख्तर को वेडिंग एनिवर्सरी विश की हैं।

    उनके द्वारा शेयर की गई केक की तस्वीर में शबाना आजमी और जावेद अख्तर के ब्यूटीफुल मूवमेंट नजर आ रहे हैं। शबाना आजमी ने केक की तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हमारा 38वां साल एक साथ माशाल्लाह’ उनके इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उनके शादी की सालगिरह की बधाईयां दे रहे हैं। शबाना आजमी के इस पोस्ट को एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने लाइक करते हुए बधाई दी हैं। वहीं जोया अख्तर ने रेड हार्ट इमोजी शेयर किया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18)

    गौरतलब है कि शबाना आजमी मशहूर शायर कैफी आजमी की बेटी हैं। शबाना आजमी और जावेद अख्तर के लव स्टोरी की शुरुआत साल 1970 में हुई थी। जब जावेद अख्तर शबाना आजमी को लिखने की कला सिखाने के लिए उनके घर जाया करते थे और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। जबकि जावेद अख्तर पहले से ही शादीशुदा थे। उनकी पहली पत्नी हनी ईरानी से उनके दो बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर हैं।

    जब इस रिश्ते के बारे में हनी ईरानी को पता चला तो रोज घर में झगड़े होने लगे। वहीं कैफी आजमी भी इस रिश्ते से काफी नाराज हुए। आखिर में हनी ईरानी ने जावेद अख्तर को शादी की इजाजत देते हुए उन्हें तलाक दे दिया और जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने शादी कर ली। बता दें कि शबाना आजमी से जावेद अख्तर 10 साल बड़े हैं।