शाहिद कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी के लिए बहाया अपना खून, देखें वायरल वीडियो

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी के वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए है। हाल ही शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म का रिलीज़ डेट अन्नोउंस किया था। शाहिद कपूर की सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। शाहिद अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए हमेशा अपनी सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते है।

    एक्टर अपने कूल नेचर के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अब शहीद ने अपनी फिल्म जर्सी का एक वीडियो शेयर किया है। दरअसल, जर्सी को शाहिद ने अपना खून-पसीना दे दिया है…और यह सच है! 

    जर्सी के लिए एक क्रिकेटर की भूमिका निभाने के लिए शाहिद कपूर ने गहन और कठोर प्रशिक्षण लिया है। फिल्म के लिए दिन-ब-दिन प्रशिक्षण लेते हुए, शाहिद कपूर ने भूमिका को पूर्ण करने के लिए अपना सब कुछ दिया। वह न केवल हर एक शॉट को परफेक्ट करना चाहते थे, बल्कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके  अपने होंठ पर चोट लग गयी थी। और 25 टांके लगाने के बाद शाहिद जर्सी के लिए जोरदार बल्लेबाजी करते हुए मैदान पर वापस आए! 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

    सेट पर शाहिद की दुर्घटना के बारे में बात करते हुए, निर्माता अमन गिल ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि शाहिद एक पूर्णतावादी हैं, लेकिन उस दिन हमने जो देखा वह शाहिद द्वारा सच्ची खेल भावना का प्रदर्शन था! वह अपने टांके के बाद सेट पर वापस आ गए थे और हम उनके अभिनय के प्रति उनके जुनून से सभी चकित थे। उन्होंने अर्जुन की कच्ची भावनाओं को पर्दे पर जीवंत करने के लिए अपना सब कुछ दिया है और जब आप फिल्म देखेंगे तो आप इसे देख पाएंगे!” 

    फ़िल्म 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है,रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है! अल्लू अरविंद द्वारा प्रस्तुत, फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता गौतम तिन्ननुरी ने किया है, फ़िल्म का निर्माण अमन गिल, दिल राजू और एस नागा वामसी द्वारा किया गया है। सचेत-परंपरा द्वारा फुट-टैपिंग, शक्तिशाली नंबर दर्शकों का पहले से ही दिल जीत रहे है।