
मुंबई : शहनाज गिल ने बहुत कम समय में अपनी एक अलग जगह बनाई है। सलमान खान द्वारा होस्ट बिग बॉस 13 में वह बतौर प्रतियोगी दिखाई दी थी। अदाकारा ने रियलिटी शो नहीं जीता, लेकिन निश्चित रूप उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसी बीच शहनाज ने अर्पिता खान और आयुष शर्मा की ईद पार्टी में शिरकत की। इस शानदार ईद पार्टी में शहनाज़ ने ब्लैक ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दी थी।
रात के अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने एक पर्स भी कैरी किया था और खूबसूरत सैंडल पहने थे। वह रुकी और कैमरों को पोज भी दिए। शहनाज गिल ने अभिनेता सलमान खान के साथ एक मधुर क्षण भी साझा किया, क्योंकि दोनों की मुलाकात बैश में हुई थी। गले मिले और आपस में बातें करने लगे। साथ ही सलमान उन्हें उनकी कार में छोड़ने आए।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
आयुष शर्मा की ग्रैंड ईद में शहनाज गिल और सलमान खान के अलावा, पार्टी में सलमान खान, दीपिका पादुकोण, नेहा धूपिया, रणवीर सिंह, कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन और अन्य लोग शामिल हुए।