aryan-shahrukh

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aaryan Khan) को 3 अक्टूबर को मुंबई के क्रूज पर रेव पार्टी करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने गिरफ्तार किया है। आर्यन पर ड्रग्‍स लेने और बेचने का आरोप लगा है। आर्यन को कोर्ट ने एक दिन के लिए कस्टडी में भेज दिया गया है। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी गिरफ्तार किया है। अब शाहरुख खान और उनका परिवार इस वक़्त मुश्किल वक़्त से गुजर रहा है। 

    आर्यन को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में रखा गया हैं। 8 अक्टूबर की शाम को उन्हें जेल ले जाया गया है। ऐसे में 9 अक्टूबर यानी आज उनका वहा पहला दिन था। आर्यन के साथ जेल में कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं किया जा रहा हैं। उन्हें भी बाकी कैदियों की तरह सुबह 6 बजे जगा दिया गया था।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेल में आर्यन को सुबह 6 बजे जगाया गया। उन्हें बाकी कैदियों की तरह नाश्ते में शीर पोहा खाने के लिए दिया गया था। आर्यन को मुंबई के आर्थर जेल में बंद किया गया हैं। जेल में वह बैरक नंबर-1 में बंद हैं। आर्यन अभी कोविड रूल्स में क्वॉरंटीन है। 

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोपहर के खाने में आर्यन को सभी की तरह चपाती, सब्ज़ी, दाल, चावल दिया जाएगा। आर्यन को अगर ज्यादा खाना चाहिए तो इसके लिए उन्हें अलग से पैसे चुकाने होंगे। जिसके लिए मनीआर्डर से पैसे मांगने होंगे। रात में आर्यन को 6 बजे डिनर दे दिया जाएगा। खाने में सादी रोटी, दाल, सब्जी और चावल ही दिया जाएगा। कुछ कैदी रात आठ बजे भी डिनर करते हैं, ऐसे में उन्हें खुद ही प्लेट रखना होता है।