शाहरुख खान का स्टाफ जरूरी सामान और खाना लेकर पहुंचे थे जेल, जेल प्रशासन ने नहीं दी एंट्री

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aaryan Khan) को 3 अक्टूबर को मुंबई के क्रूज पर रेव पार्टी करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने गिरफ्तार किया है। आर्यन पर ड्रग्‍स लेने और बेचने का आरोप लगा है। आर्यन को कोर्ट ने एक दिन के लिए कस्टडी में भेज दिया गया है। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी गिरफ्तार किया है। अब शाहरुख खान और उनका परिवार इस वक़्त मुश्किल वक़्त से गुजर रहा है। 

    आर्यन को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में रखा गया हैं। 8 अक्टूबर की शाम को उन्हें जेल ले जाया गया है। इस वक्त ड्रग्स केस में आर्थर रोड जेल में कैद हैं। ऐसे में हाल ही में शाहरुख खान के स्टाफ आर्यन खान के लिए कुछ खाने का सामान और कुछ जरुरी चीज़े लेकर आये थे। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब शाहरुख खान के स्टाफ आर्यन खान के लिए कुछ खाने का सामान और कुछ जरुरी चीज़े लेकर आये लेकिन  उन्हें इजाजत नहीं दी गई। खबर के मुताबिक, जेल के स्टाफ ने शाहरुख़ खान के स्टाफ को कोई भी सामान अंदर ले जाने से साफ इन्कार कर दिया।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ETimes (@etimes)

    गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेल में आर्यन को सुबह 6 बजे जगाया गया। उन्हें बाकी कैदियों की तरह नाश्ते में शीर पोहा खाने के लिए दिया गया था। आर्यन को मुंबई के आर्थर जेल में बंद किया गया हैं। जेल में वह बैरक नंबर-1 में बंद हैं। आर्यन अभी कोविड रूल्स में क्वॉरंटीन है। 

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोपहर के खाने में आर्यन को सभी की तरह चपाती, सब्ज़ी, दाल, चावल दिया जाएगा। आर्यन को अगर ज्यादा खाना चाहिए तो इसके लिए उन्हें अलग से पैसे चुकाने होंगे। जिसके लिए मनीआर्डर से पैसे मांगने होंगे। रात में आर्यन को 6 बजे डिनर दे दिया जाएगा। खाने में सादी रोटी, दाल, सब्जी और चावल ही दिया जाएगा। कुछ कैदी रात आठ बजे भी डिनर करते हैं, ऐसे में उन्हें खुद ही प्लेट रखना होता है।