शाहरुख खान इस वजह से सिंपल तरीके से मनाएंगे बेटे आर्यन खान का 24वां बर्थडे, घर पर ही होगा सेलिब्रेशन

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) का बर्थडे 13 नवंबर यानी कल है।आर्यन कल 24 साल के हो जाएंगे। आर्यन इस वक़्त बहुत ही नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले अपनी लाइफ में एक बुरा फेज देखा है। अब धीरे धीरे सब ठीक हो रहा हैं। ऐसे में अब शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन का जन्मदिन अपने घर मन्नत में ही सेलिब्रेट करेंगे। 

    शाहरुख हर साल आर्यन के जन्मदिन पर ग्रैंड सेलिब्रेशन करते हैं। लेकिन इस बार मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन का 24वां जन्मदिन बहुत ही साधारण तरीके से सेलिब्रेट किया जाएगा। खबरों की मानें तो सेलिब्रेशन में सिर्फ उनके परिवार के लोग ही मौजूत होंगे। साथ ही उनकी बहन सुहाना वीडियो कॉल के जरिये सेलिब्रेशन को ज्वॉइन करेंगी।’

    गौरतलब है कि हर साल शाहरुख अपने बेटे को उनके जन्मदिन के दिन कही इंटरनेशनल हॉलिडे पर भेजा करते थे।  फेवरेट गैजेट्स दिलाते। लेकिन इस बार वह घर पर ही सेलिब्रेट करेंगे। साथ ही मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान इस साल आर्यन खान का जन्मदिन अलीबाग में भी सेलिब्रेट नहीं कर सकते हैं। शाहरुख खान का ये मानना है कि वो ये नहीं चाहते कि जब वो अलीबाग जाते वक्त आर्यन को पैपराजी का सामना करना पड़े। 

    गौरतलब है कि 3 अक्टूबर को मुंबई के क्रूज पर रेव पार्टी करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने गिरफ्तार किया गया था। आर्यन पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा था। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी गिरफ्तार किया गया था। आर्यन मुंबई की ऑर्थर जेल (Arthur Road Jail) में बंद थे। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा भी जमानत पर अपने  घर वापस आ चुके हैं। आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट ने 28 अक्टूबर को 14 शर्तों के साथ जमानत दी गई थी। आर्यन  30 अक्टूबर की सुबह बाहर आए थे।