After Aryan Khan's bail in drugs case, 7 more accused got bail in the case

    Loading

    Shahrukh Khan’s face shines on the release of son Aryan Khan, came out of jail after 27 days: तकरीबन 27 दिनों तक जेल में रहने के बाद अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) जेल से रिहा हो गए हैं। अभिनेता शाहरुख खुद अपने बेटे को रिसीव करने के लिए ऑर्थर रोड जेल पहुंचे है। जेल की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अधिकारियों ने उन्हें बेल दी हैं। आर्यन की रिहाई के बाद पिता शाहरुख खान के चेहरे पर चमक दिखाई दी।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by شاه رخ خان (@addicted_to_srk_)

     सोशल मीडिया पर आर्यन खान की यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। बेटे को रिसीव करने के बाद शाहरुख का काफिला तेजी से मुंबई स्थित अपने मन्नत बंगले के लिए रवाना हुआ। आपको बता दें, पहले खबर थी कि सुबह तकरीबन 10 बजे आर्यन की रिहाई होगी। लेकिन बाकी कैदियों के साथ रिहाई के कारण छोड़ी देरी हुई। शनिवार को करीब 11 बजे आर्यन जेल से बाहर हुए। मीडिया की नजर उनपर पड़े इससे पहले वह गाड़ी में बैठ घर के लिए रवाना हुए।

    बता दें, एनसीबी ने आर्यन खान को 2 अक्टूबर देर रात एक क्रूज में ड्रग्स पार्टी के मामले में हिरासत में लिया था। सेशंस कोर्ट में आर्यन की जमानत याचिका रद्द होने के बाद लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। बेटे की रिहाई के लिए अभिनेता ने वकीलों की फैज खड़ी कर दी थी।