मनसे नेता शालिनी ठाकरे ने इसी मुद्दे पर बॉलीवुड अभिनेताओं की आलोचना की है।
Shalini Thackeray troll on Bollywood, said ‘Messiah named Sonu Sood is missing…’: राज्य में भारी बारिश कहर बरपा रखा है। इस समय महाराष्ट्र में बाढ़ की मार कई जिलों को झेलनी रहे हैं। इस बाढ़ में कई लोगों ने अपना घर और अपनों को खो दिया है। राज्य के कई आम नागरिकों ने बढ़ चढ़कर बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की पूरी कोशिश की। हालांकि इस दौरान बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक भी बॉलीवुड सेलेब्स आगे नहीं आए। मनसे नेता शालिनी ठाकरे ने इसी मुद्दे पर बॉलीवुड सितारों की आलोचना करती दिखाई दी।
शालिनी ठाकरे ने ट्वीट कर कहा कि ‘सोनू सूद नाम के एक महान मसीहा का जन्म कोरोना काल में हुआ था। लेकिन जब बारी कोंकण के बाढ़ पीड़ितों की आती है तो मिसाल के तौर पर पहचाने जाने वाले सोनू सूद गायब हो जाते हैं। क्या उनकी समाज सेवा सिर्फ राज्य के बाहर के लोगों के लिए मर्यादित है?’ शालिनी ठाकरे के ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के बाद फिर से एक बार बॉलीवुड ट्रोल हो रहा है। देखें पोस्ट-
कोरोना काळात सोनू सूद नावाच्या एका महान ‘मसीहा’चा जन्म झाला होता, पण कोकणच्या पूरपरिस्थितीत मात्र हे महात्मे गायब आहेत. मुंबईत राहून, इथे नाव आणि पैसा कमावून यांची समाजसेवा ही फक्त राज्याबाहेरील लोकांपुरतीच आहे का..?#KonkanFlood #SonuSood #WhereIsMashiha @SonuSood @mnsadhikrut pic.twitter.com/ucTAknzQ3c
— Shalini Thackeray (@ThakareShalini) August 3, 2021
इस ट्वीट के जरिए मनसे नेता शालिनी ठाकरे ने हिंदी फिल्म उद्योग की आलोचना की है। वहीं महाराष्ट्र में भी इतनी बड़ी बाढ़ आई थी, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री ने किसी भी तरह से मदद नहीं की, इसलिए उन्होंने नाराजगी जताई है। खासकर उन्होंने अभिनेता सोनू सूद द्वारा कोरोना काल में किए गए कामों का भी जिक्र किया है।