शहनाज गिल स्टाफ मेंबर से सेंडल उतरवाने पर हुई बुरी तरह ट्रोल, फैंस बोले-  ‘इतनी चर्बी आ गई है क्या?’

    Loading

    मुंबई: खुद को पंजाब (Punjab) की कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) बताने वाली बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शहनाज कौर गिल सबकी लाडली हैं। शहनाज को लोग भर-भरकर प्यार देते हैं। सोशल मीडिया पर लगातार उनके फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते रहते हैं। लेकिन आज के दौर में सोशल मीडिया पर लोग प्यार देते हैं तो उन्हें गलती करने पर क्लास भी लगा देते हैं। इस बार शहनाज गिल ने एक ऐसी हरकत कर दी है कि लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

    हाल ही में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का एक वीडियो  सामने आया है. जिसकी वजह से वह लोगों के निशाने पर आ गई हैं। शहनाज इस वीडियो में ऐसी हरकत करती दिखीं कि लोग जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। दरअसल, उन्होंने अपने एक स्टाफ मेंबर से अपनी सेंडल उतरवाई है। शहनाज गिल के इस वीडियो में वो अपने किसी शूट के लिए टीम के साथ जाती हुई नजर आ रही हैं। इसी बीच शहनाज का एक स्टाफ मेंबर हाथ में चप्पल लिए शहनाज के पास आता है और अपने हाथों से शहनाज के पैर से सैंडल उतारता है और उन्हें स्लीपर पहनाता है। हम देख सकते हैं कि यह शख्स शहनाज के दोनों पैरों की हील्स उतरता है और उन्हें स्लीपर पहनाता है। इसके बाद शहनाज आगे बढ़ जाती हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    आपको बता दें कि शहनाज कौर गिल दो साल पहले बिग बॉस 13 में नजर आई थीं। इसके बाद से ही शहनाज़ को देशभर में पहचाना जाने लगा। शहनाज़ ने वो शो भले ही न जीता हो, लेकिन अपन मासूमियत से उन्हें बड़े-बड़े सेलेब्स का दिल जीत लिया था। अब शहनाज़ अक्सर बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नज़र आती हैं। दोनों अक्सर साथ में देखा जाता है।