Shehnaaz Gill Met Brahma Kumari Shivani
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : टेलीविजन (Television) एक्ट्रेस (Actress) और बिग बॉस सीजन -13 (Big Boss Season-13) फेम शहनाज गिल (Shahnaz Gill) हाल ही में ब्रह्माकुमारी शिवानी से मिलने उनके एक कार्यक्रम में हरियाणा पहुंची थी। ये कार्यक्रम बच्चों के इम्पावरमेंट के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में अदाकारा को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री साधारण ऑउटफिट में नजर आई। शहनाज गिल वाइट कलर का वनपीस पहने दिखाई दी।

    उन्होंने अपनी इस मुलाकात की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। जिसमें वो ब्रह्माकुमारी शिवानी के साथ खड़ी नजर आ रही है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘घनिष्ठ बहनें’ उनके इस मुलाकात की तस्वीरें उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रही है। प्रशंसक उनके इस पोस्ट को लाइक करते हुए कमेंट कर रहे है। उनके इस पोस्ट को अब तक 6 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

    गौरतलब है कि एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद अभिनेत्री कहीं गुम सी गई थी। वो अपने सोशल मीडिया से भी दुरी बना ली थी, लेकिन अब वो धीरे-धीरे अपने काम की ओर वापस लौट रही है। उनके वापस लौटने के बाद फैंस काफी खुश हो गए है। शहनाज गिल के सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके इंस्टाग्राम पर 11 मिलयन से अधिक फैन फॉलोअर्स है।