मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) आज करीब 60 दिन जेल में रहने के बाद उन्होंने कोर्ट ने जमानत दी है। राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिये इन्हें प्रदर्शित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 20 सितंबर को 50 हजार रुपये के कोर्ट में भरने के बाद जमानत दी गई थी।
ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने फिर एक बार शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर निशाना साधा है। शर्लिन ने दोनों को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अपने घर और पॉर्न की दुनिया से बहार आ कर कुछ करना चाहिए।
शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया। पोस्ट की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा- ‘आप टीवी पर साष्टांग दंडवत प्रणाम करतीं हैं उन कलाकारों को जिनकी कला से आप प्रभावित होती हैं। कृपया,रील लाइफ से बाहर निकलकर,रियल दुनिया में जाकर,पीड़ित महिलाओं को थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाएं। यकीन मानिए, सारी दुनिया आप को साष्टांग दंडवत प्रणाम करेगी!’
आप टीवी पर साष्टांग दंडवत प्रणाम करतीं हैं उन कलाकारों को जिनकी कला से आप प्रभावित होती हैं
कृपया,रील लाइफ से बाहर निकलकर,रियल दुनिया में जाकर,पीड़ित महिलाओं को थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाएं
यकीन मानिए,सारी दुनिया आप को साष्टांग दंडवत प्रणाम करेगी!@TheShilpaShetty @TheRajKundra pic.twitter.com/iQztSvYY72— Sherlyn Chopra 🇮🇳 (@SherlynChopra) September 24, 2021
साथ ही अगर वीडियो की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपना एक इंटरव्यू वीडियो का एक छोटा सा क्लिप शेयर किया है। जिसमें शर्लिन चोपड़ा बोल रही है कि ‘खुद के लिए बंगला बनाना, खुद के लिए गाड़ी खरीदना अच्छा है, एक हद तक। लेकिन क्या गाड़ी और बंगला खरीदने के लिए आप पॉर्न बनाएं? नहीं। अभी बहुत कुछ है देश के लिए करना। कुछ करना चाहती हूं मैं देश के लिए।’
साथ ही वीडियो में एक्ट्रेस ने आगे कहा- ‘मैं पीड़ित महिलाओं और बच्चों के लिए कुछ करना चाहती हूं। सेट पर जाकर रानी लक्ष्मीबाई के बारे में बोलना आसान है। लेकिन आप रियल लाइफ में कुछ कीजिये। अपने बंगले से बाहर निकल कर कुछ कीजिए। इस पॉर्न की दुनिया से बाहर निकलकर कुछ कीजिए। फिर देखिये ये दुनिया आपको साष्टांग प्रणाम करेगी।’