Pornography Case
File

    Loading

    बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा पर अब मानहानि का केस कर दिया है. बता दें कि शर्लिन ने हाल ही में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर यौन उत्पीड़न का मुकदमा किया था। साथ ही शर्लिन ने पति-पत्नी पर धोखाधड़ी करने का भी आरोप लगाया था।

    राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने ठोका शर्लिन चोपड़ा पर केस 

    बता दें कि कुछ दिन पहले शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर शारीरिक और मानसिक रूप से उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. जिसकी शिकायत उन्होंने मुंबई पुलिस से शिकायत से की थी। बता दें कि, राज कुंद्रा को कई दिनों तक जेल की हवा कहानी पड़ी थी. अब जब उन्हें जमानत मिल गई है, तब शिल्पा और राज के लॉयर ने शर्लिन पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि केस ठोका है. कपल के लॉयर ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि- ‘शर्लिन चोपड़ा द्वारा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर जितने भी आरोप लगाए गए हैं वो छूठे, फर्जी और आधारहीन हैं। जिसका कोई प्रमाण भी नहीं है।’

    शर्लिन ने लिया था एक्शन 

    शर्लिन चोपड़ा ने इससे पहले पोर्न रॉकेट केस में राज कुंद्रा के खिलाफ अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड कराया था। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा था कि राज कुंद्रा और उनके क्रिएटिव डायरेक्टर ने मोबाइल ऐप हॉटशॉट्स के लिए उनसे शूट कराने के पीछे पड़े थे।

    2 महीने जेल में रहे राज कुंद्रा

    गौरतलब है कि, राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में 2 महीने जेल में बिताने पड़े थे। जिसके बाद वह 21 सितंबर 2021 को जेल से जमानत पर बाहर निकले थे। पोर्नोग्राफी केस में राज के फंसने के बाद उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने कुछ समय के लिए काम से ब्रेक भी ले लिया था।