Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिये इन्हें प्रदर्शित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है। ऐसे में राज कुंद्रा के गिरफ्तारी के बाद शिल्पा ने कुछ दिनों का टीवी के मशहूर डांसिंग रिएलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 (Super Dancer Chapter 4)से ब्रेक ले लिया था। लेकिन बाद में वापस आ गई। 

    ऐसे में अब शिल्पा धीरे धीरे पुराने फॉर्म में वापस आ रही है। हाल ही में फराह खान शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरु-शिष्य स्पेशल एपिसोड के लिए स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंची थीं। जब फराह सेट पर पहुंची तब उन्होंने शिल्पा और गीता कपूर के साथ खुद धमाल मचाया। फराह ने सेट पर अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की फिल्म दोस्ताना के गाने ‘देसी गर्ल (Desi Girl) गाने पर खुद भी डांस किया और शिल्पा को भी डांस करवाया। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर के साथ सभी कंटेस्टेंट्स ने भी उनका साथ दिया। इस शिल्पा ने ‘देसी गर्ल’ में ‘नागिन’ डांस का तड़का लगा दिया। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी का यह डांस वीडियो छाया हुआ है। चैनल की ओर से इसका एक वीडियो शेयर किया गया है. जिसमें उन्हें ‘नागिन’ डांस करते हुए देखा जा सकता है। 

    आपको बता दें हाल ही में शिल्पा का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक्ट्रेस अपनी वैनिटी से बाहर निकलती हैं, और चुपचाप सेट की ओर चलते हुआ नजर आती हैं। हालांकि हमेशा पापराजी के साथ बात करने वाली शिल्पा शेट्टी ने इस बार कोई बात नहीं की लेकिन उन्होंने पापराजी को देख कर वेव करते हुए हाथ हिलाया।