कैमरा देख शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने छुपाया मुंह, बेटे के साथ आए नजर

    Loading

    Shilpa Shetty’s Husband Raj Kundra Hides Face, was seen with his son: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) जहां राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल (Praful Patel) के बेटे की शादी का हिस्सा बनने के लिए जयपुर गई है वहीं उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) मुंबई में बेहद खास अंदाज में स्पॉट हुए। शनिवार को राज अपने बेटे वियान राज (Viaan Raj) के साथ एक रेस्ट्रॉन्ट से बाहर नजर आए। इस दौरान राज का चेहरा पूरी तरह से मास्क और हुडी से ढका हुआ था। पपाराजी को अपने सामने देखने के बाद राज कुंद्रा बिना कुछ कहे आगे बढ़े और अपने गाड़ी में बैठ गए।

    इस दौरान राज कुंद्रा पपाराजी के कैमरा से बचते दिखाई दिए। शिल्पा शेट्टी के पति राज की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 𝗕𝗢𝗟𝗟𝗬𝗪𝗢𝗢𝗗. 𝗧𝗔𝗡𝗧𝗥𝗜𝗞 (@bollywood.tantrik)

     

    पिछले दिनों राज कुंद्रा पॉर्न फिल्में बनाने और उन्हें इंटरनेट पर रिलीज के चलते मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। जुलाई 2020 को मुंबई पुलिस ने राज के ऑफिस पर छापेमारी की थी जिसके बाद उन्हें इस केस से जुड़े कुछ पुख्ता सबूत मिले थे। तकरीबन 2 महीने जेल में बंद रहने के बाद 21 सितंबर को राज कुंद्रा को अदालत ने रिहा किया था। जमानत मिलने के बाद राज जब जेल से बाहर आए उन्होंने कुछ दिनों के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को डिलीट कर दिया।