आज जेल से रिहा होंगे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, पॉर्न फिल्म मामले में सेशन कोर्ट ने दी जमानत

    Loading

    Shilpa Shetty’s husband Raj Kundra to be released from jail today, sessions court granted bail in porn film case : बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) पिछले काफी समय से जेल में बंद है। राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्में बनाने और ऐप्स के जरिए इसका वितरण करने का गंभीर आरोप लगा है। लेकिन अब करीब 2 महीने तक सलाखों के पीछे रहने के बाद राज कुंद्रा को जमानत मिली है। आज यानी मंगलवार को राज जेल से रिहा होंगे। बता दें, मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारीयों में उन्हें 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद जब मामले की छानबीन की गई तो उनके खिलाफ कई पुख्ता सबूत मिले। इस दौरान मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारीयों ने राज कुंद्रा के घर और ऑफिस में छापेमारी की।  

    राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ हुई। मिली जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने राज कुंद्रा के साथ उनके सहयोगी रयान थोर्पे को भी जमानत दी है। राज कुंद्रा की जमानत याचिका में दावा किया था कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किस तरह के आरोप राज पर लगाए है उसे लेकर कोई ठोस सबूत उनके पास नहीं है। राज पोर्नोग्राफी मामले में एक्टिव होने के भी किसी तरह के कोई सबूत नहीं मिले है। इस वजह से राज को जमानत मिलने उनका हक्क है। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    अदालत ने जैसे ही राज की जमानत याचिका मंजूर की वैसे ही उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर लिया ‘तूफान आने के बाद इंद्रधनुष यह साबित करते हैं कि इसके बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं।‘ मालूम हो कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल होती दिखाई दी।