शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी ने मुंबई पुलिस में दर्ज कराई FIR, जानिए क्या है पूरा मामला

2019 से फरवरी 2020 के दौरान सुनंदा शेट्टी का सुधाकर से एक जमीन का सौदा किया था।

    Loading

    Shilpa Shetty’s mother Sunanda files complaint in police station, case related to fraud : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) पिछले कुछ दिनों से लगातार पोर्नोग्राफी वीडियो केस के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी केस से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है। शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी (Sunanda Shetty) ने पुलिस में FIR दर्ज कराई है। सुनंदा शेट्टी ने ये शिकायत जमीन धोखाधड़ी मामले को लेकर दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री की मां ने सुधाकर घारे नाम के एक शख्स के खिलाफ यह FIR दर्ज कराई है। 2019 से फरवरी 2020 के दौरान सुनंदा शेट्टी का सुधाकर से एक जमीन का सौदा किया था। कर्जत में स्थित जमीन उसकी है यह बताकर सुधाकर घारे ने फर्जी दस्तावेज के सहारे 1 करोड़ 60 लाख में यह प्लॉट सुनंदा शेट्टी को बेचा था। 

    कुछ दिनों बाद जब इस बात की जानकारी सुनंदा को मिली तो इस सिलसिले में उन्होंने सुधाकर से बात की। इसके बाद सुधाकर ने कहा कि ‘वह एक नेता का रिश्तेदार है। साथ ही उन्होंने इस मामले को लेकर कोर्ट में जाने को भी कहा। इसके बाद शिल्पा शेट्टी की मां ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और  कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

    उधर राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस के चलते मुंबई क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में है। नए सबूत मिलने के बाद शिल्पा शेट्टी को फिलहाल क्लीन चिट देने से इनकार कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा भी कथित तौर पर राज कुंद्रा की कंपनी में डायरेक्टर की पोस्ट पर थीं।