‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के सेट पर शिवांगी जोशी ने प्रतियोगी कनिका मान-मोहित मलिक के साथ लगाए ठुमके, देखें वीडियो

    Loading

    मुंबई: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में ‘नायरा’ की भूमिका से पॉपुलर हुई शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) किसी पहचान की मौहताज नहीं है। ‘नायरा’ के किरदार ने शिवांगी को घर-घर में अलग पहचान दिलाई है। इस शो में वह अभिनेता मोहसिन खान के साथ अभिनय करती दिखाई दी थी। छोटे पर्दे पर इनकी केमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी।  इन दिनों शिवांगी जोशी स्टंट-आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 को लेकर सुर्खियों में है। रियलिटी शो के 12 वें सीज़न की शूटिंग शुरू हो गई है। केप टाउन और हर साल की तरह इस बार भी दर्शकों को स्टंट दिखने कई टीवी सेलेब्स शोका हिस्सा बनने के लिए पहुंच गए है। 

    इसी बीच केप टाउन में मौजूद सह-प्रतियोगी कनिका मान और मोहित मलिका के साथ खूब मस्ती करते दिखाई दिए। तस्वीरों के साथ अदाकारा वीडियो के जरिए भी अपडेट देती नजर आई। शिवांगी ने पोस्ट किए एक लेटेस्ट वीडियो में ‘से अकाबो (रीमिक्स)’ गाने पर जमकर डांस किया। अभिनेत्री ने पीले रंग की स्वेटशर्ट को चुना और इसे डेनिम शॉर्ट्स के साथ पेयर किया। शिवांगी ने रील शेयर करते हुए लिखा, ”#kkk12”.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by शिवांगी जोशी (@shivangijoshi18)

     

    खतरों के खिलाड़ी 12 के प्रतियोगियों में रुबीना दिलाइक, सृति झा, शिवांगी जोशी, मुनव्वर फारूकी, कनिका मान, प्रतीक सहजपाल, मोहित मलिक, तुषार कालिया, चेतना पांडे, राजीव अदतिया, निशांत भट, जन्नत जुबैर जैसे चेहरे शामिल हैं।