Rohit Shetty-Ranveer Singh
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : फेमस (Famous) डायरेक्टर (Director) रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) एक बार फिर अपने आगामी (Upcoming) प्रोजेक्ट (Project) के लिए बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से हाथ मिला लिए है। उनके आगामी प्रोजेक्ट्स के शूटिंग की शुरुआत हो चुकी है। इस बार रोहित शेट्टी अपने प्रशंसकों के लिए कमर्शियल एंटरटेनर ला रहे है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस कमर्शियल एंटरटेनर में रणवीर सिंह का एक्शन मोड नजर आएगा। इतना ही नहीं रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह ने अपने इस प्रोजेक्ट की एक झलक को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

    वीडियो में रणवीर सिंह अपने दोनों हाथों में गन लिए धडल्ले से सूट कर रहे है। अभिनेता गाड़ी के ऊपर उड़ते भी नजर आए। इस वीडियो में गाड़ियां भी हवा में उड़ रही है। वीडियो में रोहित शेट्टी शूटिंग का निर्देशन करते नजर आ रहे है। रणवीर सिंह ने अपने कैप्शन में लिखा कि बॉस और बाबा एक साथ वापस आ रहे है। उनके इस वीडियो को 18 लाख से अधिक लोग देख चुके है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

    वहीं रोहित शेट्टी ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘हम कैसे एक नूडल विज्ञापन शूट करते हैं, इसकी एक झलक…मुझे पता है गाड़ियां इसमे भी उड़ रही हैं, लेकिन क्या करें… सीधा काम तो हमें आता ही नहीं है!’ जिसका जवाब देते हुए रणवीर सिंह ने लिखा कि आदत से मजबूर! दर्शक इस वीडियो को देखकर ये जानने के लिए उत्साहित है कि ये वीडियो उनके किस प्रोजेक्ट का हिस्सा है। बता दें कि ये चिंग्स ऐड की शूटिंग का एक वीडियो है। जिसके लिए रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह एक साथ आए है।   

    अगर हम बात करें रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की तो हाल ही में उनकी अभिनीत फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ रिलीज हुई है। दर्शकों को उनकी ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। अभिनेता बहुत जल्द करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में एक्ट्रेस आलिया भट्ट, धर्मेंद्र देओल, शबाना आजमी और जया बच्चन के साथ अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं रोहित शेट्टी आगामी वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की शूटिंग में व्यस्त है। जिसकी शूटिंग गोवा में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ चल रही है। इस सीरीज में शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय भी अपने मुख्य किरदार में नजर आएंगे। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।