कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की ‘शहजादा’ इन दिन सिनेमाघरों में मचाएगी तहलका, शूटिंग भी हुई शुरू

    Loading

    Shooting of Kartik Aaryan, Kriti Sanon starrer film ‘Shehzada’ begins, to be released in November 2022: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की जोड़ी बहुत जल्द एक साथ फिर से रोमांस करती नजर आने वाली है। रोहित धवन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शहजादा’ (Shehzada) में कार्तिक और कृति दिखाई देंगे। इसी बीच मेकर्स ने ‘शहजादा’ फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा खुलासा किया है। स्टारकास्ट ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर बताया कि ‘शहजादा’ फिल्म अगले साल 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    कार्तिक आर्यन और कृति सेनन ने पोस्टर जारी कर यह भी बताया कि ‘’शहजादा’ की शूटिंग मुंबई में शुरू हो गई है। फिल्म का निर्देशन रोहित धवन कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक-कृति के अलावा परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार के साथ मिलकर कृष्ण कुमार, अल्लू अरविंद, एस.राधा कृष्णा और अमन गिल करेंगे। यह फिल्म मुंबई और दिल्ली की कई जगहों पर शूट होगी। फिल्म का संगीत प्रीतम करेंगे।‘ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kriti (@kritisanon)

    कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की जोड़ी इससे पहले ‘लुका छुपी’, ‘पति पत्नी और वो’ में नजर आ चुकी हैं। ‘पति पत्नी और वो’ ने कार्तिक लीड रोल में दिखाई दिए थे वहीं कृति इस फिल्म में गेस्ट अपीरियंस करती नजर आई थी। यह दोनों भी फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आई थी।