The Vaccine War
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : मशहूर (Famous) फिल्म निर्देशक (Film Director) विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ (The Vaccine War) की शूटिंग आज से शुरू कर दी है। इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में हो रही है। जिसकी जानकारी खुद डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के क्लैपर बोर्ड की तस्वीर शेयर कर दी है।

    तस्वीर में क्लैपर बोर्ड के साथ फिल्म की स्क्रिप्ट भी दिखाई दे रही है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘हम नई चीजों के लिए जीते हैं। नई खुशी। नई हंसी। नई चुनौतियां। फिर भी, हम पुराने और स्थापित में सहज महसूस करते हैं और उससे चिपके रहते हैं। यह विरोधाभास दुख देता है। खुशी पाने का सबसे तेज और पक्का तरीका: अनिश्चितता में कूद पड़ें। अनजान।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri)

    बता दें कि फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी प्रोड्यूस कर रही है। इस फिल्म का 40 दिनों का शेड्यूल है। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त 2023 को 11 भाषाओं में रिलीज होगी। जिसमें हिंदी, इंग्लिश, मराठी, गुजराती और भोजपुरी भाषा भी शामिल है।