श्रद्धा आर्या ने किया गर्लगैंग ‘नाइट आउट पार्टी’, देखें वायरल Photos

    Loading

    मुंबई: ‘कुंडली भाग्य’ अभिनेत्री श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) अपनी शादी की खबरों की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हुई है। एक्ट्रेस ने आखिरकार 16 नवंबर को नेवी के अफसर राहुल के साथ शादी कर ली है। दोनों के शादी की रस्मों के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। दोनों की शादी दिल्ली में हुए थी।

    शादी के बाद श्रद्धा मुंबई वापस आ गई। ऐसे में अब श्रद्धा ने अपनी गर्ल गैंग के साथ नाईट आउट पार्टी करती हुए नजर आई। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उनके फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है।

    दरअसल श्रद्धा ने एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस  हीना परमार और बहन दिव्या आर्या जैसे कई टेलीविज़न सेलेब्स के साथ पार्टी करती हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में श्रद्धा अपनी गर्लगैंग के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में श्रद्धा पारंपरिक लाल चूड़ियों के साथ गुलाबी साटन नाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। वीडियो में सब डांस और मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

    गौरतलब है कि श्रद्धा ने लंबे वक़्त तक अपने पति का चेहरा अपने फैंस से छुपा रखा था। शादी के मंडप में इस बात का खुलासा हुआ की आखिर श्रद्धा किससे शादी कर रही हैं। शादी का यह क्यूट वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं। शादी के दौरान श्रद्धा आर्या अपने पति पर जमकर प्यार लुटाती नजर आईं। श्रद्धा आर्या का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

    गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रद्धा आर्य के होने वाले पति का नाम राहुल नागल (Rahul Nagpal ) है। राहुल एक्ट्रेस के फॅमिली फ्रेंड हैं। राहुल दिल्ली के रहने वाले हैं। और वह एक नेवी अफसर हैं।शादी में परिवार के अलावा करीबी दोस्त शामिल हुए थे।