बिकिनी पहन हनीमून एन्जॉय करती दिखीं श्रद्धा आर्य, लाल चूड़ा फ्लॉन्ट करती आईं नजर, देखें Video

    Loading

    मुंबई: ‘कुंडली भाग्य’ अभिनेत्री श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) अपनी शादी की खबरों की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हुई है। एक्ट्रेस ने आखिरकार 16 नवंबर को नेवी के अफसर राहुल के साथ शादी कर ली है। दोनों के शादी की रस्मों के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। दोनों की शादी दिल्ली में हुए थी। शादी के बाद श्रद्धा मुंबई वापस आ गई। लेकिन अब श्रद्धा अपना हनीमून एन्जॉय करने के लिए अपने पति राहुल नागल (Rahul Nagal) के साथ मालदीव (Maldives) पहुंची हैं।

    ऐसे में अब हनीमून वेकेशन से श्रद्धा ने अपनी हॉट एंड बोल्ड बिकिनी अवतार वाली वीडियो शेयर की हैं। दरअसल श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में श्रद्धा सफेद बिकिनी में नजर आ रही हैं। वीडियो में श्रद्धा बहुत ही ज्यादा हॉट और स्टन्निंग लग रही हैं। वीडियो में श्रद्धा अपना रेड चूड़ा भी फ्लॉन्ट करते हुई नजर आई। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस पूल किनारे थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं। श्रद्धा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनके फैंस को यह अंदाज़ खूब पसंद आ रहा हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

    गौरतलब है कि श्रद्धा ने लंबे वक़्त तक अपने पति का चेहरा अपने फैंस से छुपा रखा था। शादी के मंडप में इस बात का खुलासा हुआ की आखिर श्रद्धा किससे शादी कर रही हैं। शादी का यह क्यूट वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं। शादी के दौरान श्रद्धा आर्या अपने पति पर जमकर प्यार लुटाती नजर आईं। श्रद्धा आर्या का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

    गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रद्धा आर्य के होने वाले पति का नाम  राहुल नागल (Rahul Nagpal ) है। राहुल एक्ट्रेस के फॅमिली फ्रेंड हैं। राहुल दिल्ली के रहने वाले हैं। और वह एक नेवी अफसर हैं।शादी में परिवार के अलावा करीबी दोस्त शामिल हुए थे।