सिद्धार्थ शुक्ला ने करण कुंद्रा से आखिरी बार की थी बात, जानें किस बारे में हुई थी चर्चा

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का निधन हो गया है। उनका निधन आज सुबह यानी 2 सितंबर को सुबह 9.25 मिनट पर निधन हुआ। ख़बरों के मुताबित उन्हें  कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिद्धार्थ महज 40 साल के ही थे। इस वक्त उनका शव कूपर अस्पताल में है और पंचनामा किया जा रहा है। इससे पहले खबरों के मुताबिक उन्हें रात को सोते समय कुछ दवा खाई थी और वह सोने चले गए सुबह जब वह नहीं उठे तो परिवार और घर में मौजूद सदस्यों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ऐसे में उनके फैंस और चाहने वालो को एक बड़ा सदमा लगा है।

    ऐसे में अब ये खबर सामने आई है कि सिद्धार्थ ने आखिरी बार एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundra) से बात की थी। इस बात का खुलासा खुद करण कुंद्रा ने की है। करण कुंद्रा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- ‘शॉकिंग, कल रात ही हम बात कर रहे थे कि आप कितना अच्छा कर रहे हैं। विश्वास नहीं कर सकता, जल्दी ही चला गया मेरा दोस्त, बहुत ही ज्यादा जल्दी चला गया RIP आपको हमेशा मुस्कुराते हुए याद रखेगा। अत्यधिक दुखी।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

    गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विजेता थे। उन्हें “बालिका वधू”  से घर-घर प्रसिद्ध मिली थी। उन्हें टेलीविजन शो “बाबुल का आंगन छूटे ना” में मुख्य भूमिका मिली थी। इसके अलावा दिल से दिल तक, झलक दिखला जा, खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज में भी सिद्धार्थ ने अपनी छाप छोड़ी थी। 

    आपको बता दें सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म मुंबई में हुआ था। सिद्धार्थ कभी भी मॉडलिंग और एक्टिंग नहीं करना चाहते थे। सिद्धार्थ हमेशा की रुचि हमेशा से ही बिजनेस में थी। अपने लुक्स की वजह से वो लोगों को आकर्षित करते थे। सिद्धार्थ ने एक बार बताया था कि साल 2004 में एक बार मां के कहने पर सिद्धार्थ ने एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सिद्धार्थ यहां बिना पोर्टफोलियो लिए पहुंच गए। जूरी ने सिद्धार्थ के लुक्स को देखकर ही उन्हें चुन लिया था। जिसके बाद उनकी किस्मत बदल गई।