Photo- Instagram
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) फिल्मों (Films) की इस साल अच्छी शुरुआत हुई है। बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं (Producers) को इस नए साल से ढेर सारी उम्मीदें है। इस साल की फिल्मों में खास बात यह की की फिल्म के कंटेंट (Content) के साथ-साथ स्टार्स (Stars) की जोड़ियां भी दमदार है। जो फिल्म को सफलता दिलाने में मदद करेंगी इस साल हिंदी फिल्म जगत में कई नई जोड़ियां अपने दमदार किरदार में नजर आएंगी। आइए देखते है उन नए जोड़ियों को जो इस साल फिल्मों में अपने किरदार से अपने दर्शकों का दिल जीतने वाले है।     

    साल 2022 की शुरुआत से ही कई फ़िल्में रिलीज हो चुकी है। जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। इतना ही नहीं फिल्म हिट भी हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन भी कर रही है। कलाकारों को उम्मीद है की उनकी आगामी फ़िल्में भी हिट साबित होंगी और फिल्म को दर्शकों से ढ़ेरों प्यार मिलेगा। आगामी फिल्मों के स्टार्स अपने फिल्मों को रिलीज करने के लिए उत्साहित है।

    लव हॉस्टल : इस रोमांटिक थ्रिलर में विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा की जोड़ी देखने को मिल रही है। लव हॉस्टल का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट्स ने किया है। इसमें विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा लवर की भूमिका निभा रहे है। इस थ्रिलर में चार चांद लगाने के लिए बॉबी देओल भी अपनी दमदार भूमिका निभा रहे है। 

    गंगूबाई काठियावाड़ी : इस फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट और शांतनु माहेश्वरी का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने निर्देशित किया है। इस फिल्म से पहले आलिया भट्ट और शांतनु माहेश्वरी साथ नहीं दिखे थे। हालांकि ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म हिट साबित होती नजर आ रही है क्योंकि अब तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। इस फिल्म में अजय देवगन भी है।

    आंख मिचोली : उमेश शुक्ला की इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और अभिमन्यु दसानी की जोड़ी देखने को मिलेगी। जो पर्दे पर अपना जादू बिखेरते नजर आएंगे। इस फिल्म में शरमन जोशी के साथ-साथ परेश रावल भी दिखाई देंगे।

    डॉक्टर जी : इस आगामी फिल्म में आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह को साथ देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्माण जंगली पिक्चर्स ने किया है। इस मेडिकल ड्रामा फिल्म में आयुष्मान खुराना स्त्री रोग विशेषज्ञ का किरदार निभाएंगे। ये उनकी ऐसी पहली फिल्म होगी जिसमें उन्हें अभिनेत्री रकुल प्रीत के साथ देखा जाएगा।

    लाइगर : इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। दर्शकों को बस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।

    खुफिया : इस थ्रिलर फिल्म में पहली बार वामिका गब्बी और अली फज़ल एक साथ दिखाई देंगे। दर्शकों को इनकी जोड़ी खूब पसंद आएगी।

    मिशन मजनू : में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना को एक साथ देखा जाएगा इससे पहले अभिनेत्री अल्लू अर्जुन की अभिनीत फिल्म ‘पुष्पा : द राइज’ में नजर आई थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना अपने इस फिल्म को दर्शकों के बीच लाने के लिए खूब उत्साहित हैं।