Sonam Kapoor Wedding Anniversary
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के पलों को एन्जॉय (Enjoy) कर रही है। बहुत जल्द उनके घर में बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। ऐसे में आज उनकी वेडिंग एनिवर्सरी हैं। जिससे सोनम कपूर के खुशी में चार चांद लग गए है। अभिनेत्री इस खास दिन को अपने पति आनंद आहूजा के साथ सेलिब्रेट की। वो इस पल को काफी रोमांटिक तरीके से मनाए। सोनम कपूर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और अपने पति आनंद आहूजा के साथ बिताए कुछ पलों की तस्वीरें शेयर की है।

    सोनम कपूर के इस खास दिन पर उनके पोस्ट पर उनके  फैंस के साथ-साथ सेलेब्स के बधाईयों और शुभकामनाओं का तांता लगा है सब उनके इस तस्वीरों को लाइक करते हुए उन्हें बधाईयां दे रहे है। शिबानी दांडेकर उनके पोस्ट को लाइक करते हुए लिखी आप दोनों को शादी के सालगिरह की बधाई वास्तव में आप दोनों एक सुंदर कपल हो वहीं बोनी कपूर में भी उन्हें बधाई दी। उनके अलावा भूमि पेडणेकर, संजय कपूर, ईशा गुप्ता और फराह खान ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

    गौरतलब है कि बीते दिनों अभिनेत्री के दिल्ली वाले घर में 2 करोड़ 41 लाख की चोरी हुई थी। जिसमें दिल्ली पुलिस चोरों को पकड़ने में कामयाब रही। वहीं उसके पहले उनके ससुर हरीश आहूजा के साथ 27 करोड़ रुपयों की साइबर ठगी हुई थी। जिसमें पुलिस 9 लोगों को गिरफ्तार की थी।