Sonam Kapoor
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की एक्ट्रेस (Actress) सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने इसी साल 20 अगस्त को बेटे वायु (Vayu) को जन्म दिया है। सोनम कपूर और पति आनंद आहूजा अपने बेटे का खास ख्याल रखते हैं। वहीं सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने बेटे वायु के लग्जूरियस नर्सरी की झलक अपने फैंस के साथ शेयर की हैं साथ ही उन्होंने उन सभी का धन्यवाद किया है। जिन्होंने इस नर्सरी को बनाने में उनकी मदद की है। उन्होंने अपने बेटे के घर को तैयार करने के लिए वुडेन फर्नीचर का इस्तेमाल किया है।

    जिससे सोनम कपूर ने काफी बेहतर तरीके से सजाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लाड़ले बेटे के नर्सरी की तस्वीरों को शेयर किया है। जो काफी खुबसूरत नजर आ रहा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वायु के रूम में बड़ी-बड़ी पेंटिंग्स लगी हुई है। रूम में रॉकिंग चेयर भी रखा नजर आ रहा है। रूम में स्पेस के साथ-साथ नेचुरल एयर के लिए बड़े-बड़े विंडो भी लगे हुए हैं। वहीं रूम में वायु के खेलने के लिए कई खिलौने भी रखे हुए दिखाई दे रहे हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

    बता दें कि सोनम कपूर के बेटे तीन महीने के होने वाले हैं। अभिनेत्री ने अपने बेटे का 1 मंथ और 2 मंथ बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था। जिसकी तस्वीरों को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था। अब उनके बेटे वायु की ये लग्जूरियस नर्सरी फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी खूब पसंद आ रही है। सोनम कपूर के इस पोस्ट को अब तक एक लाख 43 हजार से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।