Sonu Sood
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सोनू सूद (Sonu Sood) फिल्मों में अपने एक्टिंग के साथ-साथ वो अक्सर लोगों की मदद करने को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। वो आए दिन किसी न किसी जरूरतमंद की मदद करते रहते हैं। वहीं एक बार फिर उन्होंने मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। जिसके वजह से वो इस वक्त खबरों की हेडलाइन्स बने हुए हैं। एक्टर ने इस बार बिहार की ‘ग्रेजुएट चायवाली’ के नाम से फेमस प्रियंका गुप्ता की मदद की है।

    बता दें कि बिहार के बोरिंग रोड स्थित प्रियंका गुप्ता ग्रेजुएट चायवाली के नाम से अपना एक चाय का स्टाल लगाती थी। जिसे पिछले दिनों पटना नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के दौरान उनके चाय के स्टाल को भी हटा दिया था। जिसके बाद प्रियंका गुप्ता का सोशल मीडिया पर रोते हुए एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें प्रियंका गुप्ता ने रोते हुए प्रशासन पर कई तरह के आरोप लगाए थे। जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें जगह देने का आश्वासन दिया था और बाद उनके वीडियो को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया गया था।

    ग्रेजुएट चायवाली के सपोर्ट में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी सामने आई थी। उन्होंने प्रशासन के इस काम का कड़ा विरोध किया था। वहीं अब एक्टर सोनू सूद ने ग्रेजुएट चायवाली की मदद की हैं। रविवार को अभिनेता ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘प्रियंका की चाय की दुकान के लिए जगह की व्यवस्था करवा दी है। अब प्रियंका को वहां से कोई नहीं हटाएगा। बिहार आकर जल्द आपके हाथ की चाय पीते हैं। जय हिन्द’ बता दें कि उनके इस मदद से प्रियंका गुप्ता काफी खुश हैं।