sonu-sood-reaction-on-handicap-child-artist-making-his-sketch-says-touched-will-meet-soon

इसी बीच सोनू सूद (Sonu Sood)ने अपने इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) कोरोना काल (Corona Virus) में कई ज़रूरतमंदों के मसीहा बन गए हैं। कोरोना काल में सोनू  (Sonu Sood)ने कई प्रवासी मज़दूरों की मदद की। इसके अलावा वह आज भी कई लोगों की मदद कर रहे हैं।  सोनू के इस नेक काम की वजह से हर कोई उनका दीवाना हो गया है। 

इसी बीच सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपने  इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक नौ साल के दिव्यांग बच्चे ने सोनू का स्केच बनाया है। इस स्केच को देखकर सोनू काफी भावुक हो गए हैं। सोनू सूद  (Sonu Sood) ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘दिल को छू गया। आपसे जल्द मुलाकात होगी प्यारे बच्चे।’ 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

इस वीडियो में यह बच्चा मुंह से पेंट ब्रश पकड़कर स्केच बना रहा है। इस बच्चे का नाम मधु कुमार है। वहीं सोनू  (Sonu Sood) ने यह वीडियो शेयर करते हुए मधु से जल्द मिलने की भी बात कही है। सोनू (Sonu Sood) का यह अंदाज़ फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोनू का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।  

कौन है मधु कुमार ? 

तेलंगाना के मेडक ज़िला का रहने वाला 9 साल का मधु कुमार एक हादसे में अपने हाथ और पैर दोनों गंवा चुका है।  इस नन्हा बच्चा अपने ज़ज़्बे से और कुछ भी कर गुज़रने की ज़िद से कई लोगों की प्रेरणा का जरिया बन गया है।  हाथ और पैर खोने के बावजूद मधु अपने मुँह से पेंटिंग बनाता है।  

मधु पिछले साल एक हादसे का शिकार हो गया था। मधु ने बताया कि, “मैं छठी कक्षा में हूं। पिछले साल मेरे साथ एक हादसा हुआ, जिसके बाद मैंने मेरे दोनों हाथ और पैर गंवा दिए। लेकिन, मैं खुश हूँ कि इतने बड़े हादसे के बाद भी मैं पेंटिंग करना सीख गया हूं। मैंने उम्मीद खो दी थी।  लेकिन, कई लोगों ने मेरी मदद की। और अब मैं कई लोगों के लिए प्रेरणा का ज़रिया बन गया हूं। “