Sonu Sood
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपने इन्स्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एयरपोर्ट का दृश्य दिखाई दे रहा है। वहीं स्पाइस जेट का एक हवाई जहाज सामने आता है। जिसपर अभिनेता की तस्वीर छपी है और साथ ही लिखा है कि रक्षक सोनू सूद को सलाम। सोनू सूद इस वीडियो को शेयर करके खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा कि ये सब मां के दुआ का परिणाम है, वैसे अभी असली उड़ान बाकी है। उनका ये वीडियो सचमुच दिल को छूने वाला वीडियो है।

    ये दृश्य कोरोनाकाल के समय का है। जब जरुरतमंदों के मसीहा बनकर उभरे सोनू सूद हर एक जरुरतमंदों की मदद के लिए सामने आए थे। यहां तक की कोरोनाकाल में एक्टर ने कई लोगों को उनके घर भी पहुंचवाया था। तब उनके सम्मान में स्पाइस जेट के हवाई जहाजों पर सोनू सूद का तस्वीर लगाया गया था। अभिनेता आज भी लोगों की मदद के लिए तैयार रहते है। उनके इस वीडियो को उनके फैंस लाइक करने के साथ-साथ अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है। उनके इस वीडियो को अब तक 7 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके है। अभी हाल ही में सोनू सूद को दुबई सरकार ने गोल्डन वीजा दिया है। अभिनेता अपने इस खुशी को अपने प्रशंसकों के साथ भी बांट चुके है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

    अगर हम बात करें इनके वर्कफ्रंट की तो अभिनेता इस वक्त एमटीवी के रोडीज को होस्ट कर रहे हैं। इस नए सीजन का प्रीमियर 8 अप्रैल, 2022 को हुआ है। सोनू सूद बहुत जल्द आगमी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में अपने मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, मानुषी चिल्लर और संजय दत्त भी अपने मुख्य किरदार में नजर आएंगे।