
मुंबई: सेलेब्स को अक्सर पब्लिक प्लेस पर चलते हुए फैन्स और फोटोग्राफर्स का सामना करना पड़ता है। कोई एक्टर्स इस सिचुएशन को शानदार तरीके से हैंडल कर लोगों की वाहवाही बटोरता है तो गुस्सा जाहिर कर फैंस के निशाने पर आते है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के साथ भी हुआ है। अभिनेता से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सुनील एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक फैन उनके बेटे को लेकर उनके पास आ गया। इस सिचुएशन को सुनील शेट्टी के शानदार तरीके से हैंडल कर फैंस की वाहवाही लूटी हैं।
वीडियो में आप देख सकते है कि सुनील शेट्टी ने क्यूट बॉय को उठाया और मस्ती भरे अंदाज में मस्ती भी की। अभिनेता का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यहीं वजह है कि वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आप भी नजर डाले वीडियो पर-
View this post on Instagram
इस दौरान सुनील कैजुअल लुक में नजर आए। बता दें, अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी रिलीज होने वाली वेब सीरीज ‘धारावी बैंक’ को लेकर चर्चा में बने हुए है। हाल ही में मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज कर दर्शकों की बेताबी बढ़ाई है। सुनील शेट्टी ने क्रिमिनल वर्ल्ड के बॉस ‘थलाइवन’ का रोल प्ले किया है। इसके साथ ही विवेक ओबेरॉय एक पुलिस अधिकारी जेसीपी जयंत गावस्कर की भूमिका में भी नजर आएंगे।