Sunil Grover
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : कॉमेडी (Comedy) दुनिया (World) में अपनी एक अलग पहचान (Identity) बनाने वाले अभिनेता (Actor) सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) को एएनआई रिपोर्ट के मुताबिक, आज मुंबई (Mumbai) के एशियन हॉस्पिटल (Asian Hospital) से डिस्चार्ज (Discharge) कर दिया जाएगा। दरअसल, अभिनेता हाल ही में अपनी हार्ट सर्जरी के लिए इस अस्पताल में एडमिट हुए थे। उनके हार्ट की सर्जरी सफल रही और वो अस्पताल में ठीक हो रहे थे।

    एशियन हॉस्पिटल के एक डॉक्टर ने यह जानकरी देते हुए बताया कि सुनील ग्रोवर अब पहले से बहुत स्वास्थ्य है। जिसके कारण आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। सुनील ग्रोवर ‘द कपिल शर्मा’ कॉमेडी शो में डॉक्टर गुलाटी के किरदार में अपने दर्शकों को खूब मनोरंजन करा चुके है। वहीं दर्शक भी उन्हें खूब प्यार देते है। 

    पुलकित सम्राट के साथ दिखाई देंगे 

    वहीं अगर हम बात करें, इनके वर्क आउट की तो अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘निकम्मा’ में शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आएंगे। इसके साथ ही उनकी दूसरी फिल्म ‘बुलबुल मैरिज हाल’ है। इस फिल्म में वो कीर्ति खरबंदा और पुलकित सम्राट के साथ दिखाई देंगे।