Karan Deol
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज (Veteran) अभिनेता (Actor) धर्मेंद्र देओल (Dharmendra Deol) के पोते (Grandson) और सनी देओल के बेटे करण देओल ने मशहूर फिल्म निर्माता बिमल रॉय की परपोती द्रिशा से सगाई कर ली है। अब वो बहुत जल्द शादी के बंधन में भी बंधने वाले है। जी हां मीडिया खबरों के अनुसार इनके शादी की तैयारियां जोरों से चल रही है। हाल ही में धर्मेंद्र देओल की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद करण देओल ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा के साथ सगाई कर ली और बहुत जल्द ये शादी भी करने वाले है।

    हालांकि, अभी अभिनेता की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। धर्मेंद्र देओल बीते दिनों अपने कमर के मांस पेशियों में खिंचाव के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में एडमिट हुए थे।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Karan Deol (@imkarandeol)

    जहां पर उनका तीन दिनों तक इलाज चलने के बाद  उनको डिस्चार्ज कर दिया गया था और वो अपने घर वापस आ गए थे। अब वो पूरी तरह से स्वस्थ है।