सनी देओल के बेटे राजवीर बहुत जल्द करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू, सूरज बड़जात्या की फिल्म में आएंगे नजर

सनी देओल (Sunny Deol) ने बड़े बेटे करण देओल ने 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

    Loading

    Sunny Deol’s younger son Rajvir Deol to debut with Avnish Barjatya’s film: शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना, संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor), पूनम ढिल्लों  की बेटी पालोमा जैसे स्टार किड्स बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस लंबी लिस्ट में एक और नाम शामिल होने वाला हैं। सनी देओल (Sunny Deol ) के बड़े बेटे करण देओल के बाद उनके छोटे बेटे राजवीर देओल (Rajveer Deol) अपना बॉलीवुड करिअर शुरू करने के लिए बेताब है। खबर के अनुसार, राजवीर बहुत जल्द सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्याय अवनीश के निर्देशन में बनाने वाली फिल्म से अपना डेब्यू करेंगी। बता दें, अविनाश इस फिल्म से अपना डायरेक्शन में डेब्यू करेंगे। 

    हंगामा की खबर के अनुसार, राजवीर देओल जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री (Salman Khan Niece Alizeh Agnihotri) नजर आ सकती हैं। यह फिल्म ये जवानी है दीवानी पर आधारित होगी। इस फिल्म में कई युवा कलाकार अहम किरदार में दिखाई देंगे। राजवीर देओल (Rajvir Deol) की डेब्यू फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी होगी। हालांकि अभी फिल्म और राजवीर के डेब्यू को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

    बता दें, सनी देओल (Sunny Deol) ने बड़े बेटे करण देओल ने ‘पल पल दिल के पास’ से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। एक फिल्म रिलीज होने के बाद फैंस को उनके दूसरे प्रोजेक्ट का इंतजार है। ‘पल पल दिल के पास’ बॉक्स पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन करण देओल के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी।