सुशांत सिंह राजपूत के वकील विकास सिंह ने NCB पर साधा निशाना, कहा- लोगों का ध्यान हटाने में सफल रही

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aaryan Khan) को 3 अक्टूबर को मुंबई के क्रूज पर रेव पार्टी करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने गिरफ्तार किया है। आर्यन पर ड्रग्‍स लेने और बेचने का आरोप लगा है। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी गिरफ्तार किया है। इस वक़्त आर्यन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। ऐसे में उनके वकील लगातार उनकी जमानत करवाने की कोशिश कर रहे हैं। 

    ऐसे में अब एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की फैमिली के वकील विकास सिंह (lawyer Vikas Singh) ने एनीसीबी पर एक बड़ा आरोप लगाया है। विकास सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में विकास सिंह ने एनसीबी पर लोगों का ध्यान सुशांत सिंह राजपूत के केस से भटकाने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने अब तक हुई पड़ताल का सीबीआई से जवाब भी मांगा है। 

    वकील विकास सिंह ने ट्विटर ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सुशांत सिंह राजपूत मामले से लोगों का ध्यान हटाने में सफल रही। मैं इस मामले में अब तक हुए तत्काल प्रतिक्रिया की मांग सीबीआई करता हूं।’ सुशांत के फैंस भी विकास सिंह के इस पोस्ट पर जवाब मांग रहे है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

    गौरतलब है कि हाल ही में सुशांत के फैंस शाहरुख के घर के बाहर उन्हें सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे। उनके फैंस का ये मानना है कि सुशांत शाहरुख के बड़े फैन थे। अगर आज वे होते तो शाहरुख को जरूर सपोर्ट करते।