ऐश्वर्या राय को हराकर सुष्मिता सेन बनी थीं मिस इंडिया, एक सवाल ने बदल दी थी किस्मत

    Loading

    मुंबई: अभिनेत्री सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) आज यानी 19 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही है। सुष्मिता सेन का 46 वां जन्मदिन है। उनका जन्म 1975 को हैदराबाद में हुआ था। सुष्मिता ने सुबीर सेन और सुभ्रा सेन के घर जन्म लिया था। सुष्मिता ने 1994 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसी साल वे मिस यूनिवर्स चुनी गईं। उस वक्त उनकी उम्र केवल 18 साल थी। एक्ट्रेस का बचपन से ही एक्टिंग और मॉडलिंग की तरफ सुष्मिता का रुझान रहा है। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ खास बातें। 

    साल 1994 में सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय दोनों ने ही मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में सुष्मिता सेन को भारत की पहली महिला मिस यूनिवर्स के खिताब से भी नवाजा गया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन गोवा में किया गया था। दोनों ही मजबूत दावेदार थे। 

    सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय दोनों ने ही मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता का आयोजन गोवा में हुआ था। दोनों ही मिस इंडिया जीतने की मजबूत दावेदार थीं। यही नहीं सुष्मिता खुद भी मानती थीं कि ऐश्वर्या उन पर भारी पड़ रही थीं क्योंकि वे बेहद खूबसूरत हैं। लेकिन ऐसा कहा जाता है की फाइनल राउंड में ऐश्वर्या और सुष्मिता दोनों को 9.33 अंक हासिल हुए थे जिसके बाद जजों ने ये फैसला किया कि दोनों से एक-एक सवाल पूछा जाएगा और जिसका सबसे सही और सटीक जवाब होगा वह मिस इंडिया का खिताब जीत जाएंगी।

    सुष्मिता सेन से सवाल पूछा गया था, कि ‘आपको अपने देश के टेक्सटाइल हेरिटेज के बारे में क्या जानकारी है? यह कब से शुरू हुआ? और आप क्या पहनना पसंद करेंगी?, जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा- मुझे लगता है कि ये महात्मा गांधी के समय से शुरू हुआ था। इसे बहुत लंबा समय बीत चुका है। मुझे भारतीय और पारंपरिक कपड़े पहनना बहुत पसंद है। मैं अपनी वॉर्डरोब में भारतीय कपड़े रखना चाहूंगी।’ सुष्मिता ने इन सवालों का सही और सटीक जवाब दिया और मिस इंडिया का ताज अपने नाम कर लिया।