सुयश राय ने कुछ इस तरह लुटाते प्यार पत्नी किश्वर मर्चेंट की गोद भराई की रस्म के दौरान

    Loading

    मुंबई: हिप हिप हु्र्रे’, ‘एक हसीना था’ और ‘प्यार की ये एक कहानी’ जैसे टीवी सीरियल्स में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को खुशखबरी दी है कि वो प्रेग्नेंट हैं। किश्वर मर्चेंट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों को खूब इंजॉय कर रही हैं। वैसे आज का दिन किश्वर मर्चेंट के लिए बेहद खास है। आज किश्वर मर्चेंट की गोद भराई की रस्म होनी है। 

    आज सुबह से ही किश्वर मर्चेंट के पति सुयश राय (Suyyash Rai) बेबी शॉवर की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सुयश राय ने किश्वर मर्चेंट के लिए अपना घर सजाया है। खास कुछ समय पहले ही किश्वर मर्चेंट ने अपनी गोद भराई की रस्म की कुछ खास तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में किश्वर मर्चेंट पिंक कलर के शानदार ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस पिंक कलर की ड्रेस के साथ किश्वर मर्चेंट ने मैचिंग फ्लोरल ज्वैलरी कैरी की है। वहीं एक वीडियो में किश्वर मर्चेंट लाल रंग का दुपट्टा ओढ़े नजर आ रही हैं। इस वीडियो में किश्वर मर्चेंट के परिवार के लोग उन पर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में किश्वर मर्चेंट के चेहरे की स्माइल तो बस देखते ही बन रही है।

    एक दूसरी वीडियो में सुयश राय अपने डॉगी के साथ किश्वर मर्चेंट का मन बहलाते नजर आ रहे हैं। सुयश राय की हरकतें देखकर किश्वर मर्चेंट के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई। अपनी बेबी शॉवर के दौरान किश्वर मर्चेंट कभी तो फोन चलाती नजर आईं तो कभी अपने दोस्तों के साथ सेल्फी लेती दिखीं।किश्वर मर्चेंट ने पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस के 9वें सीजन में हिस्सा लिया था। उनके साथ सुयश राय भी थे। साल 2016 में किश्वर ने ‘ब्रह्मराक्षस’ शो के साथ एक बार फिर स्क्रीन पर वापसी की। इसी साल दिसंबर में किश्वर और सुयश ने शादी कर ली।