Haseen Dillruba Sequel
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की अभिनीत फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ साल 2021 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। ये एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म थी। इस फिल्म में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली थी। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई थी। वहीं अब एक बार फिर ये फिल्म काफी चर्चा में है। मिड डे के एक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बहुत जल्द सिक्वल बन सकता है।

    दर्शक एक बार फिर तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की जोड़ी देख पाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म की लेखक कनिका ढिल्लन भी फिल्म की कहानी वहीं से शुरू करना चाहती है। जहां पर इस फिल्म की पहली कड़ी खत्म हुई थी। इस फिल्म की पहली कड़ी में दर्शकों ने देखा था कि तापसी पन्नू के किरदार में रानी कश्यप की शादी विक्रांत मैसी की भूमिका में ऋषभ त्रिपाठी से हुई है। ये एक अरेंज मैरिज है, लेकिन रानी कश्यप अपने इस शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं है। बाद में वो ऋषभ के चचेरे भाई नील त्रिपाठी पर आकर्षित हो जाती है। नील त्रिपाठी का किरदार अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने निभाया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

    इस फिल्म में तापसी पन्नू को एक अलग किरदार में देखा गया है। इस फिल्म को लेकर कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर सबसे अधिक देखी जाने वाली फिल्म बनी थी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के पॉजिटिव रिव्यु को देखते हुए मेकर्स इस फिल्म के सिक्वल को बनाने पर डिस्कसन कर रहे है। हालांकि, अभी तक इस बात की अधिकारिक पुष्टि नही हुई है। विनील मैथ्यू द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ का निर्माण आनंद एल राय, भूषण कुमार और हिमांशू शर्मा ने किया था।