‘बबीता जी’ ने किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, फैंस ने कहा- ‘मैं जेठा की तरह हूं’

    Loading

    मुंबई: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)  एक ऐसा शो है जो कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल के हर एक किरदार ने लोगों को हंसाया है। इस शो के हर एक किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया है।  वह अपने नाम से कम बल्कि अपने किरदार के नाम से ज्यादा जाने जाते हैं। 

    फिर चाहे जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी (Dilip Joshi) हों या फिर बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) हों। मुनमुन दत्ता लंबे समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। ऐसे में एक बार फिर एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गई है। 

    दरअसल सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालो की कमी नहीं है। एक्ट्रेस भी अपने फैंस से बहुत प्यार करती है। इसलिए वे अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने गजब के ट्रांसफॉर्मेशन (Transformation) की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कि हैं। उनके इस नए लुक की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस फोटोज में एक्ट्रेस ने अपने वेट लॉस जर्नी को शेयर किया है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

    तस्वीर की बात करें तो उन्होंने दो तस्वीरों शेयर किया है। पहली तस्वीर में उन्होंने सूट पहना हुआ है, जिसमें उनका वजन काफी बढ़ा नजर आ रहा है, वहीं, दूसरी तस्वीर में वह जिम लुक में हैं, जिसमें उनकी वेट लॉस दिखाई दे रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- नियमित व्यायाम के साथ एक विशेष आहार का पालन किया, और मेरे शरीर में होने वाले परिवर्तनों को महसूस किया और साथ ही देखा। अच्छी बात यह थी कि लगभग 4 महीने तक वर्कआउट न करने के बाद, मैं फिर से नियमित रूप से वर्कआउट करने की आदत में आ गई हूं। 

    एक्ट्रेस ने आगे कहा- परिवर्तन को देखते और महसूस करते हुए, मैं अपने व्यस्त कार्यक्रम में भी जब भी संभव हो कसरत करने के अपने मूल स्वर में वापस आ गई हूं। परफेक्ट बॉडी हासिल करने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है लेकिन मैं ट्रैक पर हूं और ऐसा करने के लिए प्रेरित हूं। यह एक यात्रा होगी और मैं आगे देख रही हूं।’